Friday 7 August 2020

How to file a complaint against Real estate company in hindi (रियल एस्टेट कंपनी के खिलाफ शिकायत कैसे दर्ज करे जानिए हिंदी में)

Real Estate Complaints Online

अगर आप किसी गलत Real Estate Developer या Real Estate Agent के संपर्क में आकर किसी भी प्रकार का निवेश Real Estate के प्रोजेक्ट में करते है तो आपको सम्पति सम्बन्धी धोखाधड़ी, परियोजना में देरी, समझौते पर चूक आदि जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है | इसके साथ ही आपको consumer court की सुनवाई के लिए भी लम्बे समय का इंतज़ार करना पड़ सकता है | इसलिए, चीजों को आसान बनाने के लिए, उपभोक्ता अदालतों ने उन अचल संपत्ति मामलों को स्वीकार करना शुरू कर दिया है जहां खरीदे गए उत्पाद या सेवाएं की कीमत 1 करोड़ रुपये से भी कम रखी गयी हैं | Consumer court में complaint file करने के लिए आपको वकील से संपर्क करने की भी जरूरत नहीं है |


किसी भी प्रकार की formal complaint file करने से पहले आपको कंपनी को या बिल्डर को एक legal notice भेजना अनिवार्य होता है | जिससे आप अपनी समस्या कंपनी के सामने रखते है और उसके कानून रूप से समाधान के लिए निवेदन करते है | Legal notice भेजने के बाद कंपनी आपको उसका उतार देती है जिससे यह पता चलता है कि वह आपकी समस्या को समझती है और आपकी समस्या समाधान करना चाहती है या उससे सम्बंधित आपको मुआवजा देना चाहती है | अगर कंपनी का उत्तर नकारात्मक आता है या कोई भी उत्तर नई आता है तो आप consumer court में real estate complaint file कर सकते है |


Consumer Protection Act, 1986 के अंतर्गत आप अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते है | शिकायत दर्ज करने के लिए आपको एक सादे कागज पर अपनी शिकायत को लिख कर, उसके साथ सम्बंधित दस्तावेजों को संलग्न करके कंस्यूमर कोर्ट में सबमिट कर सकते है | अगर आपको शिकायत दर्ज करने के लिए किसी भी प्रकार की जानकारी या मदद चाहिए तो आप consumer grievance redressal forums से संपर्क कर सकते है | अपनी शिकायत को दूर करने के लिए और कोर्ट में केस दर्ज करने के लिए आप Voxya online consumer forum की भी मदद ले सकते है | 


Complaint file करने के लिए आपको demand draft के माध्यम से आपको फीस जमा करनी होती है | आपके चुने गए नुकसान राशि के अनुसार आपके केस को उसके क्षेत्राधिकार के अंतर्गत दिया जाता है |


1. अगर आपके क्लेम की राशि 20 लाख के अंदर है तो आपका केस की सुनवाई District Consumer Disputes Redressal Forum में होंगी |


2. अगर आपके क्लेम की राशि 20 लाख और 1 करोड़  के बीच में है तो आपका केस की सुनवाई State Consumer Dispute Redressal Commission में होंगी |


3. अगर आपके क्लेम की राशि 1 करोड़ से अधिक है तो आपका केस की सुनवाई National Consumer Disputes Redressal Commission में होंगी |


आप किन कारणों से real estate company, real estate builder या real estate agent के खिलाफ complaint file कर सकते है (when you can file a complaint against real estate company, real estate builder or real estate agent):


  • अगर कंपनी के द्वारा घटिया काम किया गया हो |

  • अनुमोदन के बिना निर्माण हुआ हो | 

  • अवैध रूप से अधिग्रहीत भूमि पर निर्माण किया गया हो |

  • बुकिंग में धोखाधड़ी हो रही हो |

  • आवंटी की मंजूरी से भू-उपयोग, लेआउट प्लान, संरचनाओं में बदलाव बिना आपकी जानकारी से किया गया हो |

  • छिपे हुए शुल्क या अतरिक्त शुल्क के भुगतान के लिए आपको कहा जा रहा हो |

  • बढ़ाया बाहरी विकास शुल्क |

  • परियोजना को रद्द किया गया हो |

  • राशि जब्त की जा रही हो |

  • कब्जा देने में देरी कर रहे हो |

  • तीसरे पक्ष के हित का निर्माण हो रहा हो |

  • पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान नहीं करना |


किसी भी प्रकार की उपभोक्ता शिकायत (consumer complain) के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करे: File a case online now!


No comments:

Post a Comment