चंडीगढ़ (Chandigarh): जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम (District Consumer Dispute Redressal Forum) ने एलांते मॉल (Elante Shop) में एक दुकान को, एक दंपति को कैरी बैग के लिए 5 रुपए रिफंड करने और 13,000 रुपये क्षतिपूर्ति का भुगतान करने का निर्देश दिया है, जिसमें से 10,000 रुपये उपभोक्ता के द्वारा कानूनी खर्च भी शामिल है |
फोरम (Forum) ने पाया कि सीधे साधे उपभोक्ता को कागज के बैग के लिए पैसे लेना सेवा और अनुचित व्यापार अभ्यास में कमी को दर्शाता है |
पंकज चांदगोठिअ और उनकी पत्नी संगीता चांदगोठिअ, सेक्टर २८ के निवासी ने लाइफस्टाइल स्टोर (LifeStyle Store) से कुछ सामान खरीदा था | बिलिंग काउंटर पर, कैशियर ने उन्हें बिना कैर्री बैग के ही सामान दे दिया | जब उन्होंने कैर्री बैग की मांग की तब कैशियर ने 5 रुपये उनसे देने को कहा | दम्पति ने कहा कि आपने कही पर भी ये नहीं बताया है कि आप कैर्री बैग के भी पैसे लेंगे | लेकिन केशियर ने 5 रुपये देने के लिए कहा | कोई विकल्प नहीं होने पर उन्हें 5 रुपए का भुगतान किया | दुकान पर सेवा और अनुचित व्यापार अभ्यास में कमी का आरोप लगाते हुए दंपति ने उपभोक्ता अदालत (Consumer Court) में शिकायत दर्ज (Complaint File) कराई |
हाथ में आइटम नहीं ले जा सकते: अदालत (Court)
दूसरी ओर, स्टोर की ओर से दलील दी गई कि प्लास्टिक थैलियों पर प्रतिबंध के बाद, उन्होंने कागज के बैग खरीदे, जो प्लास्टिक वालों की तुलना में महंगा है और भुगतान करने पर ग्राहकों को उन्हें उपलब्ध कराना शुरू किया | उन्होने दलील में दावा किया कि वह आइटम के साथ कोई भी कैर्री बैग देने के लिए कानूनी तोर पर बाध्य नहीं है | फोरम (Forum) ने देखा, "इस पृष्ठभूमि में, इस तरह की चीजों के आरोप (पेपर बैग) अलग से उपभोक्ताओं पर थोपा नहीं जा सकता है और यह सिर्फ ज्यादा वसूलने की राशि होगी","...कोई भी ग्राहक से यह उम्मीद नहीं की जाती है वह खिड़ी हुई वस्तु को अपने हाथ में ले जायेगा " उसके बाद फोरम (Forum) ने यह कहा | फोरम (Forum) ने सभी स्टोर को आदेश दिया कि सभी ग्राहकों को सामान के साथ मुफ्त में कैर्री बैग दिए जाये और शिकार हुए उपभोक्ता को 5 रुपये वापस दिए जाये, और 1500 रुपये मानसिक उत्पीड़न और 1500 रुपये कानूनी खर्च (Legal Expenses) के लिए उपभोक्ता को दिए जाये और उपभोक्ता कानूनी सहायता खाता (consumer legal aid account) के 10,000 रुपये जमा किये जाये |
Content Source: TOI
Content Source: TOI
जरूर देखे वीडियो
Voxya ने किया कई उपभोक्ता शिकायतों का निपटारा जानने के लिए देखिये वीडियो | (File a complaint online at Voxya to resolve consumer complaint quickly.)
अगर आपकी कोई उपभोक्ता शिकायत (consumer complaint) है और आप उसका निपटारा चाहते है तो
अपनी शिकायत Voxya पर तुरंत दर्ज करे :-

