![]() |
| image source: jagran.com |
Bhopal Consumer Case: बालो के झड़ने से परेशान युवती हेयर ट्रांसप्लांट के दावे करने वाले डॉ. बत्रास क्लीनिक में सुझाव के लिए गयी | जहा पर डॉ. बत्रास क्लीनिक के डॉक्टरों ने दावा किया की वह Hair Transplant कर युवती के बालो को पहले से बेहतर बनायेगे | लेकिन इलाज करने के एक साल बाद भी युवती के बाल नहीं उगे और उनके बाल पहले से चार गुना अधिक तेजी से झाड़ गए थे | इसके ख़िलाफ युवती ने Consumer Forum में याचिका दायर की जिसमे उसमे पहले की और वर्तमान समय दोनों फोटो को Consumer Forum में पेश किया जिसमे या पता चला कि युवती के बाल पहले से चार गुना कम हो गए है |
सुप्रिया शर्मा जोकि अयोध्या बायपास स्थित संतोषी विहार निवासी है उन्होंने महाराणा प्रताप नगर में अलंकार कॉम्प्लेक्स स्थित डॉ. बत्रास क्लीनिक के खिलाफ याचिका लगाई थी | इस मामले में डॉ. बत्रास क्लीनिक की डॉ. नम्रता भट्ट, डॉ. मजहर कुरैशी और मुंबई स्थित डॉ. बत्रास क्लीनिक के हेड के खिलाफ उपभोक्ता शिकायत की गई थी | यह मामला अक्टूबर 2018 में consumer forum में आया था | जिसके अनुसार युवती 24 सितंबर 2017 को स्किन और हेयर की समस्या होने के कारण डॉ. बत्रा क्लीनिक में परामर्श के लिए गयी थी | डॉ. बत्रास क्लीनिक की डॉ. नम्रता भट्ट ने हेयर ट्रांसप्लांट के लिए कहा और दावा किया कि आपको 3 से 4 महीने फर्क दिखने लगेगा और एक साल में आपके नए बाल उग जायेंगे और पूरी तरह से आपको फायदा मिलेगा | डॉक्टर के समझाने के बाद उन्होंने के रजिस्ट्रेशन करा लिया | युवती के पुरे इलाज में 13,500 रुपये का खर्च आया था लेकिन 3 से 4 महीने में बाल उगने के बजाये उनके बाल झड़ने लगे |
जिसके चलते उपभोक्ता ने अपनी शिकायत Consumer Forum में की और Forum ने सुनवाई के बाद कहा, "अक्सर बाल और स्किन का ट्रीटमेंट करने वाले क्लिनिक उपभोक्ताओं को सुन्दर बनाने के सपने दिखा कर उपभोक्ता से मोटी रकम को वसूलते है, जिसके कारण उपभोक्ताओं का काफी नुकसान होता है और कई लोग तो अवसाद में भी चले जाते है |" फोरम के अध्यक्ष आरके भावे व सदस्य सुनील श्रीवास्तव की बेंच ने फैसला सुनाया कि डॉ. बत्रास क्लीनिक दो महीने के भीतर 13,500 जोकि ट्रीटमेंट में लगे थे वापस करे साथ ही साथ 25,000 रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति और 5,000 रुपये कानूनी खर्च के लिए युवती को देने होंगे |
Content source: jagran.com
Voxya Consumer Complaint Forum To Resolve Complaints

