Showing posts with label Seller Complaints Online. Show all posts
Showing posts with label Seller Complaints Online. Show all posts

Thursday, 1 November 2018

9 ऑनलाइन शॉपिंग गलतियां आपका काफी नुकसान कर सकती हैं | ( 9 Online Shopping Mistakes That Put You at Risk)


आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी ज्यादा हो गया है | आप, मैं, और आपके पड़ोसी भी ऑनलाइन शॉपिंग करने लगे है | इतना ही नहीं छोटी सी छोटी चीजे लोग ऑनलाइन ही खरीदने लगे है | लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग (online shopping) खरीदते वक़्त हम लोग कुछ बड़ी गलतियां कर देते है | जो हम लोगो का कभी भी नहीं करनी चाहिए | 

सबसे पहली गलती हम लोग ये करते है कि जब भी पेमेंट करते है तो हम लोग अपने डेबिट कार्ड और डेबिट कार्ड से ही पेमेंट करने लगते है | जो आपको बिलकुल भी नहीं करना चाहिए | यदि आपको पेमेंट करना है या तो क्रेडिट कार्ड (credit card) से करो या कैश ऑन डिलीवरी (cash on delivery) का ऑप्शन चुनो क्योकि क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड अलग अलग प्रोटेक्शन लॉ (Protection Law) के साथ आता है | 


1. क्रेडिट कार्ड और कैश ऑन डिलीवरी करे (Credit Card And Case On Delivery)

क्रेडिट कार्ड आता है FCBA(Fair Credit Billing Act) के अंदर और डेबिट कार्ड और एटीएम कार्ड आता है EFTA(Electronic Fund Transfer Act) के अंदर | क्रेडिट कार्ड में रिकवरी के लिए बेहतर विकल्प मिल जाते है जिसमे आपको पैसे वापस आसानी से मिल जाते है जबकि डेबिट कार्ड के साथ फ्रॉड हुआ तो आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है |  इसलिए जब भी आप पेमेंट करे तो क्रेडिट कार्ड (credit card) या कैश ऑन डिलीवरी (case on delivery) का ही इस्तेमाल करे | 


2. समीक्षा देखे (Check Review)

जब भी आप कोई प्रोडक्ट ऑनलाइन खरीदने जा रहे तो उसके रिव्यु जरूर देखे | न केवल उस उस वेबसाइट पर जहा से आप खरीदने जा रहे है बल्कि आपको दूसरे वेबसाइट पर भी उस प्रोडक्ट के लिए रिव्यु देखना चाहिए | इसके लिए आपको गूगल पर शायद थोड़ी रिसर्च भी करनी पड़ सकती है, जिसको करना आप न भूले क्योकि अधिकतर प्रोडक्ट वाले ही अपने प्रोडक्ट के लिए अच्छे रिव्यु  करवा देते है | 


3. सेलर्स रेटिंग देखे (Check Seller Rating)

जब भी आप कोई प्रोडक्ट खरीद रहे हो तो आपको सेलर्स कि रेटिंग को देखना चाहिए | अगर सेलर का प्रोडक्ट या सर्विस अच्छी नहीं है तो कस्टमर्स के रिव्यु सेलर की रेटिंग को कम कर देते है | जिससे आपको पता चल जाता है कि सेलर लापरवाह है | अगर किसी सेलर कि रेटिंग 3  या कम है तो इसका मतलब है कि सेलर सच में लापरवाह है और आपको उस सेलर से प्रोडक्ट या सर्विस को नहीं खरीदना चाहिए |


4. वापसी पॉलिसी देखे (Check Return Policy)

बिना वेबसाइट और कंपनी कि वापसी पॉलिसी कोर्ट को पढ़े बिना कोई भी वस्तु न खरीदे | अगर को प्रोडक्ट खरीदा और वापस करना पड़ा तो कैसे वापस करेंगे, वस्तु को को वापस लेने कोई आएगा या देने जाना पड़ेगा और उसमे और कोई ज्यादा खर्च तो नहीं आएगा |  ऐसा न हो की वस्तु मागने में कम पैसे लगे है पर वापस करने में ज्यादा पैसे लग जाये | इसलिए वापसी पॉलिसी (Return Policy) जरूर पढ़े, हर वेबसाइट की वापसी पॉलिसी (Return Policy) अलग अलग होती है | 


5. सील जरूर चेक करे  (Check Seal Of Product)

सिक्योरिटी सील को देखे बिना को भी वस्तु न ले | जब भी आप कोई ऑनलाइन शॉपिंग करते है तो एक पेमेंट गेटवे आता है जहां आपको क्रेडिट कार्ड और कार्ड की डिटेल भरने को कहता है | तो वहां पर सेकुयर्टी सील जरूर देखे | अगर सेकुयर्टी सील नहीं दिखती है तो आप पेमेंट बिलकुल न करे |  

6. अनजान वेबसाइट से शॉपिंग न करे (Don't Use Unknown Website For Shopping)

अंजनी वेबसाइट से शॉपिंग न करे बहुत सी वेबसाइट बिल्कुल मार्किट में आती है और लोग शॉपिंग करने लगते है | अगर आप उस वेबसाइट पर शॉपिंग करते भी है तो आपको उसको रिव्यु कपो जरूर पढ़ने चाहिए |


7. अनजाने लिंक को क्लिक न करे (Don't Click Unknow Link)

यदि आपको कोई भी लिंक ईमेल से, फेसबुक से , मैसेज आये और व्हाट्सप्प आये या कही से भी आये तो आप उस लिंक पर बिलकुल क्लिक न करे क्योकि कभी कभी फिशिंग अटैक भी हो सकता है | 


8. वीडियो बनाये (Create Video)

आपने प्रोडक्ट आर्डर किया और प्रोडक्ट घर आ गया | तो प्रोडक्ट जैसे आपको डिलीवर करता है तो आप वही पर उसको खोल देते है लेकिन ये आपको ये नहीं करनी चाहिए हो सके तो आप प्रोडक्ट को ओपन करते हुए वीडियो बनाये क्योकि कभी कभी हम प्रोडक्ट कुछ और आर्डर करते है और डिब्बा खाली आ जाता है | होता ये है की प्रोडक्ट आपने कुछ और आर्डर किया और कंपनी ने कुछ और भेज दिया | कभी कभी ईंट, साबुन की टिकिया या फिर निरमा निकलने की शिकायते भी मिलती है | यह एक सबूत के रूप में कभी कभी उपभोक्ता को कंस्यूमर कोर्ट (consumer court) और कंस्यूमर फोरम (consumer forum) में न्याय पाने में मदद कर सकते है | अगर आप कोई महंगा प्रोडक्ट मंगाते है तो वीडियो जरूर बना ले |


9. शॉपिंग के लिए पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल न करे | (Don't Use Public Wifi For Shopping)

पब्लिक वाई-फाई का प्रयोग करते हुए कभी भी शॉपिंग न करे और पेमेंट तो बिलकुल भी न करे |  क्योकि इसमें फिशिंग अटैक, मैन इन मिडिल अटैक हो सकता है, स्नूपिंग हो सकती है, और इसके जरिये आपकी इनफार्मेशन को पता कर सकते है और आप जिस वेबसाइट का प्रयोग करते है उसी तरह से वेबसाइट बना कर आपकी डिटेल को आसानी से चुराई जा सकती है | इसलिए शॉपिंग के लिए पब्लिक वाई-फाई बिल्कुल भी भरोसा न करे | 



इस वीडियो को जरूर देखे |



अगर आपकी की कोई शिकायत है तो नीचे बटन पर क्लिक क्र के शिकायत दर्ज करे |

consumer complaint online