Friday 18 January 2019

बिना तौल उपभोक्ता को दिया सिलिंडर तो कटेगा चालान (LPG Cylinder Gas Latest News 2019)

image source: the Hindu only for representation

एडीएम आपूर्ति का निर्देश, एआरओ संभालेंगे कार्यवाई की कामान 

लखनऊ (Lucknow): घलेरू एलपीजी वितरण में  घटतौली रोकने को अब प्रशासन गैस एजेंसी संचालको (gas agency manager) सहित हांकरो पर शिकंजा कसेगा | गैस एजेंसी संचालको को चेताया गया है कि बुकिंग सिलिंडरो की डिलीवरी के लिए उपभोक्ताओं के घर पहुंचे हाँकर के पास तौल के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा अनिवार्य रूप से हो | यदि हाँकर ने बिना तौल के उपभोक्ता को सिलिंडर दिया तो सम्बंधित गैस एजेंसी के संचालक के खिलाफ चालान काटकर जुर्माना वसूला जायेगा | यह जानकारी एडीएम आपूर्ति चंद्र प्रकाश ने दी |

उन्होंने में बताया कि इस सम्बन्ध क्षेत्र पूर्ती अधिकारी की अगुवाई में गैस एजेंसियो के हँकारो की जाँच पड़ताल को औचक निरीक्षण का निर्देश दिया गया है | निरीक्षण के दौरान जिस एजेंसी का हँकार भी इलेक्ट्रॉनिक मशीन के पकड़ा जायेगा उसके खिलाफ मोके पर ही जुर्माना लगाया जायेगा | इस सख्ती से अवैध रिफिलिंग बाद घरो में बिना तौल घटतौली के सिलिंडर की आपूर्ति रोकने में प्रभावी मदद मिलेगी | गैस एजेंसीयो के संचालको को चेताया गया है कि घटतौली और अवैध रिफिलिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगी | अवैध रिफिलिंग के दौरान जिस एजेंसी संचालक को भी सह आरोपी बना आपूर्ति विभाग कार्यवाई होगी |

एडीएम आपूर्ति ने एजेंसी संचालको को यह भरोसा दिलाया है कि प्रशासन वितरण कार्य से जुडी उनकी परेशानी दूर करने में भी हर संभव मदद करेगा | इसके लिए अवैध रिफिलिंग रोकने को घरेलू एलपीजी सिलिंडर पर फूलप्रूफ टैंपर सील लगाने और सप्लाई व्यवस्था को नियमित बनाने के लिए सप्लाई से जुडी तेल कंपनियों को भी ताकीद कि जाएगी |

तौल मशीन में गड़बड़ी पर भी कार्यवाई होगी 

उन्होंने ने बताया कि घटतौली रोकने को संचालित कार्रवाई में आपूर्ति विभाग के साथ ही बाट माप विभाग के जिम्मेदारों को भी शामिल किया जाएगा | एआरओ की अगुवाई में बाटमाप के निरीक्षक घरो में होम डिलीवरी पहुंचाने (home lpg cylinder) वाले हँकारो के पास मौजूद तौल मशीन की शुद्ता को भी मोके पर जाचंगे | अगर जाँच में तौल मशीन ख़राब मिली अथवा किसी तरह की अन्य गड़बड़ी मिली तो इसके लिए सम्बंधित गैस एजेंसी के संचालक को जिम्मेदार मान कार्यवाई होगी |   

image source: AmarUjala News paper
अगर आपको फिर भी किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ता है तो आप अपनी उपभोक्ता शिकायत Voxya ऑनलाइन कंस्यूमर फोरम (online consumer forum) पर दर्ज करके अपनी शिकायत को जल्द से जल्द दूर करे | 


To Resolve Complaint Online

1 comment:

  1. Helpline toll free number 7047602749=7047309283====
    Helpline toll free number 7047602749=7047309283====
    Helpline toll free number 7047602749=7047309283====
    Helpline toll free number 7047602749=7047309283====
    Helpline toll free number 7047602749=7047309283====
    Helpline toll free number 7047602749=7047309283====

    ReplyDelete