Showing posts with label Panchkula Consumer Case. Show all posts
Showing posts with label Panchkula Consumer Case. Show all posts

Wednesday, 15 May 2019

Air Canada को पंचकूला निवासी को देने होंगे 15 हजार रुपये, सामान में क्षति पहुंचने के लिए (Consumer Forum Ordered Air Canada To Pay 15,000 Rs To Panchkula Resident )


Panchkula (पंचकूला): Panchkula Consumer Disputes Redressal Forum ने Air Canada को निर्देश दिया है कि वह पंचकूला निवासी के 5,000 रुपये के लगेज बैग को नुकसान पहुंचाने के लिए 15,000 रुपये का भुगतान करे | 

शिकायतकर्ता शिव कुमार भून, जोकि सेक्टर 11, पंचकूला के निवासी है, उन्होंने फोरम को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए दिल्ली से टोरंटो, (कनाडा का शहर)  जाने के लिए Air Canda से फ्लाइट का टिकट खरीदा था | वापसी फ्लाइट 9 अगस्त, 2017 के लिए निर्धारित किया गया था | जब फ्लाइट दिल्ली के IGI Airport पर लैंड हुई तो शिव कुमार को फटे हालत में अपना लगेज बैग मिला | बैग के अंदर रखे सामान जैसे कपड़े, एक्सेसरीज आदि भी क्षतिग्रस्त हालत में मिले | 

only for representation use
शिव कुमार के अनुसार, बैग ब्रांडेड था और उसकी कीमत 5,000 रुपये थी |  कुमार ने यह मामला अधिकारियों के साथ उठाया, जिसमे उन्होंने ने स्वीकार किया कि फ्लाइट में बैग फट गया था |  कुमार ने एयरलाइंस से इस नुकसान की भरपाई करने का अनुरोध किया था लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ | 

Forum ने Air Canada को नोटिस भेजकर अपना जवाब पेश करने को कहा | इसके बाद Airlines ने एक लिखित बयान भेजा जिसमें कहा गया कि शिकायतकर्ता ने न तो टिकट नंबर का खुलासा किया है और न ही यात्रा की तारीख या कोई अन्य ब्योरा दिया है | शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत के साथ Air Ticket की प्रति जमा नहीं की है | 

विमान द्वारा वहन अधिनियम के अनुसार, यात्री टिकट, गाड़ी की संविदा की समाप्ति और शर्तों के प्रथम दृष्टया साक्ष्य का गठन करती है | शिकायतकर्ता ने क्षतिग्रस्त सामान की रिपोर्ट या सामान का टैग भी प्रस्तुत नहीं किया है, जो कि Air Canada को सौंपे जाने वाले सामान के साक्ष्य के रूप में भी बनता है | 

फोरम (Forum) ने मामले का अवलोकन करते हुए कहा कि इस बैग को शिकायतकर्ता ने अधिकारियों के साथ टैग नंबर AC532996 के द्वारा सौंपा था जबकि उड़ान में सवार होने के बाद एयरलाइन का यह कर्तव्य था कि वह Canada से Delhi तक की यात्रा के दौरान सुरक्षा से संबंधी सभी एहतियात बरतें | यह मामला स्पष्ट रूप से Air Canada  की ओर से चूक और कमी को दर्शाता है | Consumer Forum ने Air Canada को निर्देश दिया कि वह बैग की कीमत 5,000 रुपये शिकायत दर्ज (Complaint File) करने की तरीक से 9% ब्याज के साथ भुगतान करे | उपभोक्ता को हुई मानसिक पीड़ा और उत्पीड़न के लिए 5,000 मुआवजे के रूप में और 5,000 रुपये कानूनी खर्च के लिए अदा करे |



Trusted Online Consumer Forum in India