Tuesday 9 October 2018

जानिए महिला का सास ससुर की सम्पति पर कितना अधिकार है | (Know What Are the Rights of Women On IN-LAWS Property)

इस पोस्ट में में मैने महिलाओ का सास ससुर की सम्पति में क्या अधिकार होता है ये बताया है जानने के लिए जरूर पढ़े |


  • सास ससुर की सम्पति पर बहु का कोई अधिकार नहीं हो सकता है | 
  • बहु को सिर्फ उसी सम्पति पर अधिकार है, जो उसके पति की है या जिसमे पति का हिस्सा है |
  • सास-ससुर की सेल्फ एक्वायर्ड सम्पति पर पुत्र या पुत्रवधू  किसी प्रकार का दवा नहीं कर सकता है | 
  • पुत्र वधू  अपने सास ससुर की इच्छा के खिलाफ उसके घर में नहीं रह सकते है | 
  • अगर सास ससुर ने अपने पुत्र को सम्पति से बेदखल कर दिया हो तो पुत्र भी अपनी माता पिता की सेल्फ एक्वायर्ड सम्पति पर कोई दवा नहीं कर सकता है |  
  • घरेलु हिंसा पर पत्नी सिर्फ अपनी पति की सम्पति पर उसके इनकम के ऊपर भरण पोषण का दवा कर सकती है लेकिन वो सास ससुर की सेल्फ एक्वायर्ड सम्पति पर कोई दवा नहीं कर सकती है |
  • मकान, जमीन आदि अचल सम्पतियाँ जिस किसी के नाम पंजीकृत है, उसी के स्वामित्व में होती है | पिता की सम्पति पिता की है और माता की सम्पति माता की है |
  • जब तक माता पिता जीवित है, उनकी सम्पति पर किसी का कोई भी अधिकार नहीं होता है |
  • पुत्र को वयस्क अर्थात 18 वर्ष होने तक तथा पुत्री को उसके विवाहित होने तक मात्र भरण पोषण का अधिकार होता है | 
  • यदि माता पिता किसी के नाम वसीयत नहीं करते और अपनी सम्पति अपने ही आप छोड़ देते है, तो उस सम्पति पर उनके सभी उत्तराधिकारियों का सामान अधिकार होता है |  



No comments:

Post a Comment