Tuesday 12 March 2019

10 Points Protect You From Petrol Scams - Petroleum Consumer Complaints (10 बातो को जानकर प्रेटोल फ्रॉड से बचे |)


Petrol और डीज़ल की दिन प्रति दिन बढ़ती कीमत से आम आदमी परेशान है | ऐसे में कई Pertol Pump Customers को कम Petrol देके ठग लेते है | पिछले महीनो में Uttar Pradesh के कई Petrol Pump का खुलासा हुआ था | पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी Petrol Pump Fraud की रैंकिंग शेयर की थी | जिसमे Delhi का तीसरा स्थान था | Delhi में अप्रैल 2014 से लेकर दिसंबर 2017 तक कम तेल देने के 785 मामले सामने आये थे | ऐसे में आपको Petrol Pump से तेल लेते समय ज्यादा सावधान रहना चाहिए | 

हम आपको कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे है, जिसको आप ध्यान में रख कर Petrol Pump Fraud और consumer complaints forum जाने से बच सकते है | 

1. राउंड फिगर में न भरवाए पेट्रोल: राउंड फिगर में आपको Petrol नहीं भरवाना चाहिए | ज्यादातर लोग Petrol Pump पर जा करके 100, 200, या फिर 500 रुपये की राउंड फिगर में Petrol भरवाते है | कई बार Petrol Pump का मालिक राउंड फिगर पर मशीन को फिक्स करके रखता है और इसमें ठगी का शिकार होने के ज्यादा सम्भावनाये होती है | इसलिए आपको राउंड फिगर से 10 या  20 रुपये से ज्यादा या फिर कम का ही Petrol भरवाए | 

2. टंकी को खली न रखे : गाड़ी की टंकी को कभी भी खली नहीं रखना चाहिए | Bike या Car की खली टंकी में Petrol भरवाने से customer को नुकसान होता है | इसका करना यह है कि गाड़ी कि टंकी जयंती खाली रहेगी उसमे हवा उतनी ज्यादा रहेगी | ऐसे में Petrol भरवाने के बाद हवा की वजह से Petrol घट जाता है | कम से कम आपको आधी टंकी को हमेशा भरी होनी चाहिए | 

3. चेक करते रहे मैलेग्ज :  मैलेग्ज को हमेशा चेक करते रहना चाहिए | तेल चुराने के लिए Petrol Pump मालिक अक्सर पहले से ही मीटर में हेरा फेरी करते है | देश में कई Petrol Pump अब भी पुरानी टंकी पर चल रहे है | जिसमे हेरा फेरी करना बहुत आसान होता है | आपको अलग अलग Petrol Pump से Petrol भरवाना चाहिए और अपनी गाड़ी की मैलेग्ज को चेक करते रहना चाहिए | 

4. डिजिटल मीटर पंप पर ही जाये : हमेशा डिजिटल मीटर वाले पंप पर ही पेट्रोल लेने के लिए जाना चाहिए | इसका कारण यह है कि पुराने Petrol Pump मशीने भी पुरानी होती है और इन मशीनों में कम Petrol भरे जाने का सबसे ज्यादा डर रहता है | 

5. मीटर रिसेट करना याद रखे : मीटर को हमेशा रिसेट कराना चाहिए | कई बाद ऐसा होता है Petrol pump का कर्मचारी किसी दूसरे की गाड़ी तेल डालने के बाद मीटर को बिना रिसेट किये आपकी गाड़ी में तेल डालना शुरू कर देता है | इससे आपको भरी नुकसान उठाना पड़ सकता है | कभी कभी ऐसा होता है कि आप 500 रुपये का पेट्रोल डलवाते है और किसी दूसरे कि गाड़ी में पहले से ही 100 का Petrol भर चुका होता है | जिससे आपको 100 रुपये का नुकसान हो सकता है |

6. पेट्रोल भराते समय गाड़ी से उतरे : पेट्रोल भरवाते समय आपको गाड़ी से नीचे उतरना चाहिए | ज्यादातर लोग Petrol भरवाते समय गाड़ी पर बैठे ही रहते है | इसका फ़ायद Petrol pump से निचे उतर कर मीटर पर ध्यान देना चाहिए | 

7. पाइप में बचा न हो पेट्रोल : पाइप में पेट्रोल बचा हुआ नहीं होना चाहिए | पेट्रोल पंप पर तेल भरने कि पाइप को लम्बा रखा जाता है | कर्मचारी पेट्रोल डालने के बाद ऑटो कट होते ही पाइप को हटा लेता है | ऐसे में पाइप में बचा हुआ Petrol पाइप में रह जाता है | 



8. नोजल के बटन को चेक करे : नोजल कि बटन को चेक करते रहना चाहिए | Petrol pump वाले से आपको यह कहना चाहिए कि वह तेल निकलने के बाद नोजल से हांथ हटा ले | तेल डलवाते समय नोजल का बटन दबा रहने से उसकी स्पीड कम हो जाती है और मीटर चलता रहता है पर पेट्रोल कम गिरता है |  

9. पेट्रोल पंप कर्मियों की बातो में न आये : आपको कभी भी Petrol pump कर्मियों की बातो में नहीं आना चाहिए ऐसा भी हो सकता है | जिस पेट्रोल पंप पर आप अपनी गाड़ी में Petrol डलवा रहे है उसका कर्मचारी अपनी बातो में उलझा कर आपको मीटर में जीरो न दिखाए |


10. मीटर की स्पीड पर ध्यान रखना चाहिए : अगर आपने Petrol आर्डर किया है और मीटर बहुत तेज़ी से चलता है तो आपको समझ जाना चाहिए कुछ गड़बड़ है | Petrol Pump कर्मी को मीटर की स्पीड सामान्य करने के लिए कहना चाहिए | हो सकता है तेज़ मीटर चलने से आपकी जेब में डाका डाला जा रहा हो | 


Petrol Fraud का लाइव सबूत 



Are you looking for resolution of consumer complaints
File Complaint Online

No comments:

Post a Comment