Showing posts with label Banking Ombudsman Complaint. Show all posts
Showing posts with label Banking Ombudsman Complaint. Show all posts

Thursday, 19 August 2021

How to Complaint against Bank in Hindi (बैंक के खिलाफ शिकायत कैसे करें)

file a complaint against bank


बैंक में आपकी किसी भी शिकायत को अथवा आवेदन को अनसुना किया जा रहा है या बेवजह आपको बार बार परेशान किया जा रहा है तो आइये जानते है कि आम आदमी कैसे अपनी परेशानी से छुटकारा पा सकता है |

आम आदमी की जिंदगी में आजकल बैंक बड़ी अहमियत रखता है | बैंक सम्बन्धी कार्यवाही में हमे अक्सर हमे मुस्किलो का सामना करना पड़ता है | लेकिन परेशानिया तब बाद जाती है जब बैंक पहुंचकर काम नहीं हो और कर्मचारी आपको बार बार परेशान कर रहे हो |


सेविंग अकाउंट, क्रेडिट कार्ड या फिर अन्य कोई समस्या हो तो बैंक कर्मचारी टोल फ्री नंबर बता कर अपना पलड़ा झाड़ लेते है | लेकिन अक्सर बैंक के टोल फ्री नंबर भी आम लोगो की समस्या को हल नहीं कर पाते है | ऐसे में ग्राहक वापस बैंक में जाता है जहा पर भी उसकी सुनवाई नहीं होती है |


अक्सर हम लोग भी बैंक की इन्ही खामियों से त्रस्त हो जाते है | लेकिन उचित माध्यम से मालूम न होने के चलते कार्रवाही नहीं कर पाते | लेकिन शयद आपको पता नहीं है कि ग्राहक होने के नाते आपकी पास कई अधिकार है जिसमे से बैंकिंग लोकपाल (Banking Ombudsman)एक बहुत मजबूत अधिकार है |


बैंकिंग लोकपाल (Bank Ombudsman)


बैंक में आपकी किसी भी शिकायत (complaint) अथवा आवेदन को अनसुना किया जा रहा है, तो आप बैंकिंग लोकपाल का दरवाजा खटखटा सकते है | आइये जानते है आम आदमी बैंक के खिलाफ कैसे शिकायत कर सकता है |

आम आदमी बैंक में तीन तरीको से अपनी शिकायत (complaint) को कर सकता है |

bank complaint

शिकायत सेल (Complaint Cell)


हर बैंक का अपना एक शिकायत सेल (complaint cell)होता है | आप इस सेल में जाकर अफसरों के सामने अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते है | शिकायत दर्ज (complaint file) कराने के बाद आपको 30 दिन तक आपको बैंक के जवाब का इंतजार करना चाहिए क्योकि बैंक को अतरिक्त जाँच करने में कुछ समय लगता है | अगर इस अवधि में आपको को संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता है और बैंक के कदम से आप संतुष्ठ नहीं तो आपको आगे बढ़ना चाहिए |

complaint cell


टोल फ्री नंबर पर शिकायत (Complaint on Toll Free Number)

आप अपने बैंक के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज (complaint file) कर सकते है | ज्यादातर बैंको के पास अपने टोल फ्री नंबर है | शिकायत दर्ज कराने के बाद शिकायत नंबर (complaint number) जरूर ले | इस नंबर के जरिये आप अपनी शिकायत (complaint) को दुबारा दोहराना नहीं पड़ेगा, सिर्फ ये नंबर देते है प्रतिनिधि को आपकी सारी बाते समझ में आ जाएँगी |

toll free number



बैंक की वेबसाइट पर शिकायत (Complaint on Bank Website)

आप बैंक की वेबसाइट पर भी अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते है | ऐसा करने पर बैंक के अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे | शिकायत (complaint) करने के 30 दिन के भीतर आपको जवाब देंगे और आपकी शिकायत का हल भी बताएँगे | अगर आपको अपनी समस्या का समाधान नहीं मिलता तो आप लोकपाल से अपनी शिकायत करे |


बैंकिंग लोकपाल क्या है ?(What is Bank Ombudsman?)


बैंकिंग लोकपाल (Banking Ombudsman) भारतीय रिज़र्व बैंक की ओर से नियुक्त अफसर है, जो उपभोक्ताओं द्वारा बैंक के खिलाफ की गई शिकायत को हल करने का काम करते है | भारत में 15 लोकपाल है जिनके नंबर और पते आप रिज़र्व बैंक (Reserve bank) की वेबसाइट पर जाकर के भी देख सकते है | 

banking complaint


बैंकिंग लोकपाल कैसे काम करता है ? (How Bank Ombudsman Works)

लोकपाल (Ombudsman)अपनी शिकायत के 30 दिनों के भीतर करवाई करेगा | वह आपके और बैंक के बीच कानूनी टूर पर समझौता कराने कि कोशिश करेंगे | कोई भी अधिकृत प्रतिनिधि शिकायत दर्ज (complaint file)करा सकता है | सबसे खास बात यह है कि बैंकिंग लोकपाल में शिकायत (Banking Ombudsman Complaint)का निवारण करने के लिए किसी भी तरह का कोई भी शुल्क नहीं लगता है |

  • किन किन मामलो में बैंकिंग लोकपाल सहायता कर सकता है ? (In which affairs Bank Ombudsman helps)

  • किसी भी तरह के भुगतान या चेक, ड्राफ्ट, बिल कलेक्शन देरी या न होने के स्थिति में |

  • RBI द्वारा निर्धारित शुल्क से ज्यादा लेने के सम्बन्ध में सुनवाई की जाती है |

  • बैंक की और से की गई लापरवाही या किसी और वजह से चेक एक भुगतान में देरी को लेकर भी शिकायत दर्ज (complaint file)करा सकते है |

  • बैंक अकाउंट खोलने या बंद करने में किसी भी तरह की आनाकानी के विषय में शिकायत कर सकते है |

  • RBI द्वारा तय ब्याज दर न देना या फिर तय सीमा से ज्यादा लेना भी शिकायत योग्य है |

  • RBI के क्रेडिट या डेबिट कार्ड संबंधी निर्देशों उल्लंघन पर भी शिकायत दर्ज (File Complaint)कर सकते है |

  • अगर बैंक आपको किसी भी मान्य सेवा के लिए मन करता है |

  • बैंक कर भुगतान लेने से माना कर दे |

  • अगर बैंक बिना किसी कारण के डिपाजिट अकाउंट खोलने को मना कर दे |

  • अगर बैंक पूर्व सूचना के बगैर अपने उपभोक्ता से अधिक शुल्क लेता है, तो उस स्थिति में आप शिकायत को दर्ज कर सकते है |

  • बिना पर्याप्त सूचना और वाजिब कारण के आपके डिपाजिट अकाउंट को जबरन बंद करना |

  • आपके अकाउंट को बंद करने में देरी या फिर मना करना |

  • बैंको की और से पारदर्शी प्रक्रिया कोड का पालन न करना |

  • बैंकिंग और अन्य सेवाओं के सम्बन्ध में RBI की ओर से जारी निर्देशों के उल्लंघन के सम्बन्ध में कोई मामला |

  • काम करने का निर्धारित समय का पालन ना करना |

  • बैंक के लिखित निर्देशों के बावजूद किसी भी सेवा या लोन आदि को मोहैया कराने में देरी या नाकामी के संबंध में भी शिकायत दर्ज (complaint file) की जा सकती है |

  • ड्राफ्ट, भुगतान आदेश ओर बैंकर्स चेक जारी करने में देरी या जारी ना करना |

  • सिक्को को बिना किसी अपर्याप्त कारण के स्वीकार ना करना और उसके संबंध में कमीशन लेना


कैसे करे बैंक लोकपाल में शिकायत ? (How to complain in the Bank Ombudsman)


इसके लिए पहले आपको बैंक में शिकायत दर्ज करनी होंगी | यदि बैंक से कोई जवाब नहीं आता है या फिर आप जवाब से संतोषजनक नहीं है तो आप बैंकिंग लोकपाल (bank )से संपर्क कर सकते है | शिकायते लिखित में अथवा फैक्स के जरिये की जाती है | ई-मेल के जरिये की गयी ऑनलाइन शिकायते (online complaints) भी स्वीकार की जाती है |



शिकायत में जरूर लिखे ? (Must write in complaint)


शिकायत में नाम, पता मोबाइल नंबर, और ईमेल ईद जरूर दे | जिस बैंक के खिलाफ शिकायत कर रहे है उसका नाम, ब्रांच का नाम, पता, शिकायत करने की वजह, नुकसान की प्रकृति तथा उस सन्दर्भ में क्या रहत चाहते है, जरूर लिखे |

आप अपनी शिकायत को Voxya online consumer complaint forum के माध्यम से भी कर सकते है | यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जहा पे उपभोक्ता अपनी उपभोकत शिकायत कर के जल्द से जल्द निपटारा पा सकता है |

Consumer complaint


Voxya.com

India's trusted platform for resolving consumer complaints 

quickly with an optimal solution


Monday, 17 September 2018

कैसे करें बैंक के खिलाफ शिकयत - मेरी जेब मेरा हक (How To File Complaint Against Bank in Hindi? - Banking Ombudsman Complaint)

bank complaints

मेरी जेब मेरा हक 

उपभोक्ता के साथ बैंको की मनमानी |
शिकायत के बाद भी नहीं होती करवाई |
उपभोक्ता को होना पड़ता है परेशान |


बैंको से जुडी शिकयतें कहां करे ?


  • बैंक की शिकयत सम्बंधित बैंक शिकायत सेल (complaint cell) से करें |
  • बैंक के टोल फ्री नंबर पर क्र सकते है बैंक की शिकायत |
  • शिकायत करने के बाद शिकायत नंबर (complaint number) जरूर ले |
  • बैंक की वेबसाइट पर भी अपनी शिकायत कर सकते है |
  • 30 दिन के भीतर कार्यवाही नहीं तो बैंकिंग लोकपाल से करें शिकायत | लोकपाल के संपर्क नंबर और पते www.rbi.org.in पर देख सकते है | शिकायत के 30 दिनों के भीतर कार्यवाई करते है लोकपाल | 



बैंकिंग लोकपाल से शिकयत कैसे करें ?

  • सादे कागज पर अपनी शिकयत लिखकर लोकपाल के दफ्तर में दे सकते है |
  • RBI की वेबसाइट पर जाकर अपने क्षेत्र के लोकपाल (ombudsman) को शिकायत भेज सकते है |


शिकायत ख़ारिज होने के नियम ?

  • ग्राहक ने पहले बैंक में शिकायत (complaint) दर्ज न की हो |
  • शिकायत का समाधान करने की बैंक की समय सीमा ख़त्म न हुई हो |
  • ग्राहक ने किसी अदालत (court) या उपभोक्ता फोरम (consumer forum) में पहले ही शिकयत दर्ज कर दी हो |
  • बैंक में शिकयत दर्ज (file complaint in bank) किये हुए एक साल से ज्यादा समय बीत चुका हो |


लोकपाल (Ombudsman) के बाद भी है रास्ते 

  • रिज़र्व बैंक से डिप्टी गवर्नर से 30 दिन के भीतर कर सकते है संपर्क |
  • उपभोक्ता फोरम (Consumer Forum) में कर सकते है शिकायत |


बैंक को गलती पड़ी भारी |


  • भिलाई स्टेट बैंक ऑफ़ हैदराबाद (Bhilai State Bank Of Hyderabad)का मामला |
  • 20 जनवरी 2014 को ग्राहक ने जमा किया चेक, जहां पर उपभोक्ता ने 3 लाख रुपये का चेक ड्रॉपबॉक्स में डाला | एक हफ्ते के बाद भी अकाउंट में नहीं आयी रकम |  शिकायत के बाद भी बैंक ने नहीं लौटाया चेक | 
  • ग्राहक ने जिला फोरम (District Forum) में की शिकयत |
  • जिला फोरम (District Forum) ने बैंक पर 50 हज़ार रुपये का जुर्माना ठोका और साथ ही साथ 3 लाख रुपये लौटने का भी आदेश दिया | 
  • बैंक ने राज्य फोरम (State Forum) में दी फैसले को चुनौती |
  • राज्य फोरम (State Forum) ने भी बैंक की गलती मानी |
  • पीड़ित को फोरम ने दिलाई छतिपूर्ति |

आप अपनी शिकायत (complaint) Voxya ऑनलाइन कंस्यूमर फोरम (online consumer forum) में भी दर्ज कर सकते है |